सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....
09-Mar-2021 11:44 AM
PATNA : स्वास्थ विभाग की तरफ से मृत डॉक्टर का तबादला किए जाने के मामले में आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है. विधानसभा में शून्यकाल की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्षी सदस्यों ने इस मामले पर हंगामा किया है. उधर विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में यह मामला उठा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है.
स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे ने विधान परिषद में कहा है कि तबादले की प्रक्रिया विभाग में बहुत लंबी होती है. लेकिन इसके बावजूद इस मामले की जानकारी होते ही ट्रांसफर की प्रक्रिया में शामिल जिम्मेदार अधिकारी को सौंपा नोटिस जारी किया गया है और उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह जो मामला है वह गंभीर है. उन्होंने कहा कि लेकिन मैं बता दूं कि सिविल सर्जन की जो प्रक्रिया है वो लंबी होती है. जब सिविल सर्जन की पदस्थापना की संचिका बनती है उसे बनने में 20 दिन से लेकर 1 माह तक का समय लगता है. इसलिए इसकी प्रकिया पहले ही शुरू हो गई थी. हालांकि कल जैसे ही अधिसूचना जारी हुई उसके बाद पता चाल की शेखपुरा में जिनका पदस्थापन किया गया है उनकी मृत्यु हो गई है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां दूसरे सिविल सर्जन की नियुक्ती कर दी गई है. वहीं इस मामले में दोषी अधिकारियों को शो कॉज जारी किया गया है. इसकी जांच कराई जा रही है और जो भी इस में दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी.