ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / मध्य प्रदेश में वोटिंग के बीच कांग्रेस उम्मीदवार का वीडियो वायरल, जीत के...

मध्य प्रदेश में वोटिंग के बीच कांग्रेस उम्मीदवार का वीडियो वायरल, जीत के लिए चप्पल से खाई मार; जानिए.. पूरी वजह

17-Nov-2023 04:41 PM

By First Bihar

DESK: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस उम्मीदवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां अपनी जीत को सुनिश्त करने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार ने एक फकीर से चप्पल मार खाई। वायरल वीडियो में रतलाम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा चप्पलों से पिटाते नज़र आएं है।


इस वायरल विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक बुढा व्यक्ति कांग्रेस प्रत्याशी को चप्पल से पीट रहा है और प्रत्याशी भी प्रेम से पीटाते नज़र आ रहे हैं। बताया जाता है कि रतलाम में बाबा कमल रजा नाम के एक फ़क़ीर बहुत प्रसिद्ध हैं और वह अपने आशीर्वाद देने के तरीके के लिए भी लोगों में मशहूर हैं। फकीर बाबा चप्पल से पीटकर लोगों को आशीर्वाद देते हैं।


लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि फकीर कमाल रजा चप्पलों से पीटकर जिसे भी आशीर्वाद देते है उसकी मुराद पूरी होती है और वह खूब फलता-फूलता है। कई लोग उनके पास नए चप्पल लेकर भी जाते है और पिटाने की ख्वाइश जताते हैं। बता दें कि पारस सकलेचा पूर्व विधायक रह चुके है और इस बार रतलाम सिटी से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रहे है। पारस सकलेचा को व्यापम घोटाले का मुखबिर भी कहा जाता है।