ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Political News: ऐसा क्या हुआ कि दो विधायक बन गए ‘भैंस’? बाकी MLA विधानसभा में बजाने लगे ‘बीन’

Political News: मप्र विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायकों ने भैंस और गिरगिट जैसे प्रतीकों से विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार किसानों और ओबीसी मुद्दों पर बीन बजाने पर भी नहीं सुनती।

29-Jul-2025 01:42 PM

By FIRST BIHAR

Political News: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किसानों और ओबीसी समुदाय के मुद्दों को लेकर अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने प्रदर्शन किया और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।


प्रदर्शन के दौरान दो कांग्रेस विधायकों को प्रतीकात्मक रूप से "भैंस" बनाया गया और उनके सामने बीन बजाई गई। उमंग सिंघार ने इस प्रतीक का इस्तेमाल करते हुए कहा कि सरकार अब भैंस बन गई है। जैसे भैंस बीन नहीं सुनती, वैसे ही सरकार किसानों की आवाज़ नहीं सुन रही है। खाद-बीज की कमी, घोटालों और अन्य समस्याओं पर सरकार कोई जवाब नहीं दे रही।


कांग्रेस विधायकों ने विरोध के दूसरे हिस्से में खिलौना गिरगिट लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार 27% ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। उमंग सिंघार ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट सरकार से जवाब मांगता है, तो सरकार चुप रहती है। लेकिन जैसे ही चुनाव आते हैं, ओबीसी समुदाय को गुमराह करने की राजनीति शुरू हो जाती है।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसे जनता से धोखा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसानों और पिछड़े वर्गों के हक के लिए है और आगे भी जारी रहेगा।