ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Monsoon session of Bihar Legislature: 21 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, राज्यपाल ने दी मंजूरी; जानिए.. पूरा शेड्यूल

Monsoon session of Bihar Legislature: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 21 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सत्र का शेड्यूल जारी किया गया है। यह नीतीश सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम सत्र होगा।

20-Jun-2025 03:22 PM

By FIRST BIHAR

Monsoon session of Bihar Legislature: आगामी 21 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी है। राजभवन की तरफ से मानसून सत्र का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।


आगामी 21 जुलाई से शुरू होकर मानसून सत्र 25 जुलाई तक चलेगा, यानी सत्र महज पांच दिनों का ही होगा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी सत्र होगा। सत्र के दौरान कई राजकीय विधेयकों को सरकार पारित कराएगी। इस सत्र के दौरान आगामी चुनाव को देखते हुए सरकार कई लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है।


राजभवन की तरफ से मानसून सत्र का जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके मुताबिक 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। पहले दिन यदि कोई नवनिर्वाचित सदस्य होगा तो उसका शपथ ग्रहण कराया जाएगा। वहीं अगर किसी सदस्य का निधन हो गया हो तो दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक प्रकाश होगा। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी।


मानसून सत्र के दूसरे दिन 22 जुलाई को सरकार की तरफ से गैर सरकारी संकल्प सदन में पेश किया जाएगा। वहीं 23 और 24 जुलाई को दोनों सदनों में राजकीय विधेयक पास कराए जाएंगे और अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। सत्र के आखिरी दिन यानी 25 जुलाई को दोनों सदनों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर सामान्य वाद-विवाद एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।