Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
07-Oct-2020 12:04 PM
PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. अनंत सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. जेल से नामांकन करने के लिए बाढ़ पहुंचे आनंत सिंह ने अपना पर्चा भरा है. उनके साथ उनकी पत्नी नीलम देवी भी नामांकन करने पहुंचीं, लेकिन समय खत्म हो जाने के कारण नामांकन नहीं कर सकीं. नीलम देवी अब गुरुवार को नामांकन करेंगी. 
नीलम देवी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन करेंगी. माना जा रहा है कि अनंत सिंह ने चुनावी प्लानिंग के तहत अपने साथ-साथ पत्नी नीलम देवी का भी नामांकन कराने का फैसला लिया है.
अनंत सिंह को डर है कि कही उनका नामांकन रद्द हो गया तो परेशानी होगी. इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी का भी नामांकन कराने का फैसला लिया है. अगर अनंत सिंह का नामांकन सही हुआ तो उनकी पत्नी अपना नामांकन वापस ले लेगी. अनंत सिंह अपने विरोधियों को कोई भी मौका मोकामा में देना नहीं चाहते हैं. जिसके कारण ही सोची समझी रणनीति के तहत अपने साथ-साथ पत्नी का नामांकन कराने का फैसला लिया है. बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 2019 में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से लड़ चुकी हैं, लेकिन उनको जेडीयू के ललन सिंह ने हरा दिया था.