Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल
24-Jan-2021 08:42 AM
PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पटना के स्पेशल कोर्ट में चल रही सुनवाई अब रफ्तार पकड़ चुकी है. मोकामा के आरजेडी विधायक के खिलाफ एके-47 बरामदगी मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाही पूरी कर ली गई है. अभियोजन पक्ष में स्पेशल कोर्ट के प्रभारी जज प्रिंस कुमार के सामने आवेदन किया था कि इस मामले में उसकी तरफ से गवाही को बंद किया जाए कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है.
विधायक अनंत सिंह के पैतृक घर से एके-47 के बरामदगी मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से अब तक कोर्ट के सामने 13 गवाहों का बयान दर्ज कराया जा चुका है. बाढ़ की तत्कालीन एएसपी लिपि सिंह के साथ-साथ केस के इन फॉर्मर बाढ़ के थानेदार संजीत कुमार और आईओ की हैसियत से लिपि सिंह समेत 13 गवाहों का बयान दर्ज हो चुका है. कोर्ट ने इस मामले में विधायक अनंत सिंह के खिलाफ बीते साल 10 अक्टूबर को आरोप का गठन किया था. इस मामले में पटना हाई कोर्ट के आदेश पर हर दिन सुनवाई हो रही है.
एके-47 बरामदगी मामले में अब 27 जनवरी को अनंत सिंह और एक अन्य आरोपी सुनील का बयान दर्ज कराया जाएगा. कोर्ट में धारा 313 के तहत दोनों आरोपियों का बयान दर्ज किया जाएगा. अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाही खत्म होने और आरोपियों का बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट फैसले की तरफ आगे बढ़ेगा माना जा रहा है कि फरवरी के पहले हफ्ते में इस मामले में कोर्ट कोई फैसला सुना सकता है.