बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
18-Mar-2021 01:35 PM
By ARYAN
PATNA : राज्यपाल कोटे से 12 एमएलसी मनोनयन में हिस्सेदारी नहीं मिलने से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पार्टी के सर्वोसर्वा जीतन राम मांझी ने फिर से नाराजगी जताई है. विधानसभा सत्र में भाग लेने आए जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जी से ऐसी आशा नहीं थी.
जीतन राम मांझ ने कहा कि एमएलसी मनोनयन पर फैसला लेने से पहले उनकी राय तक नहीं पूछी गई. उन्होंने कहा कि ये जो मनोनयन किया गया है, उससे पहले चारों दलों को बुला कर उनकी राय जाननी चाहिए थी. नीतीश कुमार जी ऐसा करते भी आए हैं लेकिन किस गफलत में रहकर इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया यह सोचने वाली बात है.
पूर्व सीएम ने विधान परिषद में सदस्यों के मनोनयन पर कहा कि नीतीश कुमार से चूक हुई है. सभी घटक दल के साथ फैसला लेना चाहिए था. हम लोगों से कोई मशवरा नहीं लिया गया. इस बात को लेकर निराशा हुई है.
वहीं बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि वह नीतीश कुमार के साथ विधानसभा चुनाव के पहले बिना शर्त आए थे. लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि एमएलसी मनोनयन कोटे में कम से कम उन्हें एक सीट मिलेगी. बावजूद इसके एनडीए में उन्हें तरजीह नहीं दी गई. जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें इस बात की तकलीफ है कि एमएलसी मनोनयन से पहले विचार विमर्श तक नहीं किया गया.