ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: मिशन-25 में जुटी BJP, कल बिहार दौरे पर आ रहे शिवराज...

Bihar Politics: मिशन-25 में जुटी BJP, कल बिहार दौरे पर आ रहे शिवराज सिंह चौहान; यह दिग्गज नेता भी करेंगे बिहार दौरा, जानिए प्लान

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल कमर कस रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल बिहार दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी के 101 जयंती में

23-Jan-2025 02:05 PM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल कमर कस रहे हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव संवाद यात्रा के जरिए अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं, वहीं एनडीए हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहा है। ऐसे में अब खबर यह है कि कल भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार दौरे पर आने वाले हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल बिहार दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी के 101 जयंती में भाग लेने कल बिहार आएंगे। इस दौरान उनके साथ सम्राट चौधरी भी होंगे। शिवराज सिंह चौहान गोखुल कर्पूरी फुलेश्वरी कॉलेज समस्तीपुर आएंगे। इसको लेकर कल सुबह 10 बजे पटना आएंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर के जरिए समस्तीपुर जाएंगे। 


वहीं, समस्तीपुर में कार्यक्रम के समापन के बाद चौहान 12 बजे फिर भागलपुर में भी शामिल होने जाएंगे। यहां वह भागलपुर में पीएम किसान कार्यक्रम के रिव्यू मीटिंग और वेन्यू इंस्पेक्शन में  शामिल होंगे। इसके बाद वह भागलपुर से पटना एयरपोर्ट लौटेंगे। इसके बाद वह 4 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके साथ ही उनका कल का बिहार दौरा समाप्त होगा। 


इधर, संविधान गौरव अभियान के तहत 21 से 25 जनवरी तक बिहार के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। 23 जनवरी को मोतिहारी, 24 जनवरी को रक्सौल और 25 जनवरी को सीतामढ़ी में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के बिहार आने की  उम्मीद है। पार्टी फिलहाल इनके कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे रही है, जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।