‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता
27-Jan-2020 01:25 PM
PATNA : जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने पार्टी के नेताओं के साथ मिशन 2020 पर चर्चा करेंगे। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के विधायकों, सांसदों समेत तमाम पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाया है।
मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को यह अहम बैठक होगी लेकिन चुनावी रणनीति पर चर्चा में असल रणनीतिकार प्रशांत किशोर शामिल नहीं होंगे। जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर ने इस बैठक से दूरी बना ली है। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू की बैठक में प्रशांत किशोर को शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर लगातार पार्टी लाइन से अलग हटकर बयानबाजी कर रहे हैं। जेडीयू के कई नेता अब प्रशांत किशोर के खिलाफ खुलकर सामने आ गये हैं। दो दिन पहले ही जेडीयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर कार्रवाई करने की मांग रखी थी। अजय आलोक ने ट्वीट करके जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और JDU के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा को थेथर करार दिया था। उन्होंने कहा था कि 'थेथर के वृक्ष पे कितना भी डंडा मारिए और थेथर इंसान को कितना भी प्यार से समझाइए कोई असर नहीं होता हैं। इनको अपने से काटकर अलग करना ही हितकर होता हैं। ऐसे दो थेथर अभी तक हमारे दल में हैं जिनसे कुछ भी उम्मीद रखना बेमानी है ख़ुद से।'