ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Politics: 'सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति की कोशिश में RJD-कांग्रेस’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला

01-Jul-2025 06:16 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि बिहार के सीमांचल में साम्प्रदायिकता के जरिए वोटों के ध्रुवीकरण के लिए राजद-कांग्रेस ओवैसी को गले लगाने की तैयारी में है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एआईएमआईएम के सर्वेसर्वा असुदुद्दीन ओवैसी ने इसका खुलासा किया है।


संतोष सुमन ने कहा कि तुष्टिकरण के जरिए अल्पसंख्यक वोटों के ध्रुवीकरण के लिए राजद-कांग्रेस राजनीति के किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पटना में आयोजित सम्मेलन में तेजस्वी यादव के प्रलाप का मकसद वक्फ की सम्पत्तियों की सुरक्षा-संरक्षा नहीं, बल्कि तुष्टिकरण ही था।


उन्होंने कहा कि सीमांचल के किशनगंज में सबसे अधिक 67 फीसदी मुसलमान वोटर्स हैं। इसके बाद कटिहार में 38 फीसदी, अररिया में 32 फीसदी, पूर्णिया में 30 फीसदी मुसलमान वोटर्स हैं। साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिए राजद-कांग्रेस की कोशिश इन वोटों को पाने और बहुसंख्यकों को डराने की है।


संतोष सुमन ने कहा कि मुस्लिम लीग से केरल में गठजोड़ कर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस और उसके साथ रहने वाले राजद का मंसूबा सीमांचल को अशांत कर विद्वेष की आग में झोंकना है। इसलिए उसे कट्टरपंथी और भड़काऊ भाषण देकर समाज में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वाले ओवैसी का साथ चाहिए। ऐसे मौकापरस्त लोगों से बिहार की जनता को सावधान रहने की जरूरत है।