Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
13-Jan-2025 01:15 PM
By First Bihar
Bihar Politics: आरजेडी और तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार सरकार में बीजेपी कोटे की मंत्री रेणु देवी के भाई पर अपहरण करने का आरोप लगाने के बाद इसको लेकर खूब सियासत हो रही है। अब खुद मंत्री ने सामने से आकर आरजेडी के आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है और कहा है कि उन्हें अपने भाई से कोई लेना-देना नहीं है।
बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री रेणु देवी सोमवार को बेतिया में आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है, वह मुद्दा विहीन हो गई है। आज से आठ साल पहले ही दो-दो बार कहा था कि उनका रवि कुमार उर्फ पिनू से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने भाई से अलग रहती हैं। उन्होंने कहा कि आखिर उनका नाम क्यों लिया जाता है।
उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा है कि उनके पिता के राज मे चम्पारण का क्या हाल था? आज जनता एनडीए के साथ है। नीतीश कुमार के शासन काल मे चारों तरफ विकास हो रहा है जिससे विपक्ष घबरा गया है और वह किसी को भी बदनाम कर रहा है। चंपारण की जनता आज एनडीए के साथ है। वह जनता से क्यों नहीं पूछते की जनता हमरा साथ क्यों दे रही है।
उन्होने कहा कि तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद के राज मे महिलाएं भी सुरक्षित नहीं थीं। उस समय लोग पांच बजे ही अपने घर के दरवाजे बंद कर लेते थे। जब वह भी उपमुख्यमंत्री बने थे तो उनके समय भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गयी थी। एनडीए की सरकार मे जो जैसा करेगा उसको सजा मिलेगा। एनडीए की सरकार मे ना कोई किसी को बचाती है और ना किसी को रोकती है। सरकार के जो अधिकारी हैं वह अपना निष्पक्ष काम करते हैं
रिपोर्ट- संतोष कुमार