ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / मिल्कीपुर उपचुनाव परिणाम: BJP के चंद्रभानु पासवान की ऐतिहासिक जीत, सपा उम्मीदवार को...

मिल्कीपुर उपचुनाव परिणाम: BJP के चंद्रभानु पासवान की ऐतिहासिक जीत, सपा उम्मीदवार को इतने वोटों से हराया

मिल्कीपुर उपचुनाव परिणाम: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 61540 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल किया है।

08-Feb-2025 03:58 PM

By FIRST BIHAR

मिल्कीपुर उपचुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 61540 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल किया है।


बीजेपी उम्मीदवार की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रिएक्शन सामने आया है। सीएम योगी ने कहा है कि दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव का नतीजे ने यह संदेश दिया है कि झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लग गया है। दिल्ली में जीते हुए प्रत्याशी, जनता और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देता हू। अब हमारा राजधानी में भी विकास और सुशासन का राज होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशक से दिल्ली बहुत पीछे हो गया था लेकिन अब विकास की गति तेज होगी। मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी का परिवारवाद और झूठ की राजनीति की हार हुई है। अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए झूठ की राजनीति समाजवादी पार्टी करती है। झूठ और लूट की राजनीति हमेशा के लिए बंद हो गई।


बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार समेत कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के बीच था। इस सीट पर साल 2022 में निर्वाचित हुए अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी।