ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: बीजेपी की बड़ी रणनीति...3 करोड़ प्रवासी बिहारीयों को बिहार बुलाकर करवाएगी मतदान, दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर कसा तंज

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाई बड़ी रणनीति, प्रवासी बिहारीयों को मतदान के लिए बिहार बुलाने की तैयारी। विपक्ष पर बोला हमला—तराजू पर मेंढक की तरह बिखरे हैं।

06-May-2025 12:34 PM

By First Bihar

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ी चुनावी रणनीति तैयार की है। पार्टी अब राज्य से बाहर रह रहे लगभग 3 करोड़ प्रवासी बिहारीयों को मतदान के लिए बिहार बुलाने की योजना पर काम कर रही है। इसी को लेकर सोमवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और दुष्यंत गौतम ने की।


बैठक में शामिल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक समीक्षा के साथ 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत विचार विमर्श पर केंद्रित रही। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।


विपक्ष पर हमला: "तराजू पर मेंढक की तरह है विपक्ष"

विपक्षी दलों को लेकर दिलीप जायसवाल ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "NDA गठबंधन की एकता देखकर विपक्ष डिप्रेशन में चला गया है। उनकी हालत तराजू पर मेंढक जैसी हो गई है—एक चढ़ेगा तो दूसरा भागेगा। खिसियाई बिल्ली खंभा नोचे की कहावत उन पर बिल्कुल सटीक बैठती है।"


ममता बनर्जी पर निशाना: "मानसिक संतुलन खो चुकी हैं"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए जायसवाल ने कहा, "ममता बनर्जी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। उन्हें अपने राजपाट की चिंता है, लेकिन हम देश की रक्षा को प्राथमिकता देते हैं। देश विरोधी गतिविधियों को कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 140 करोड़ देशवासी इस बात की चिंता करें कि देश सुरक्षित रहे, ममता बनर्जी को भी यही करना चाहिए।"