ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Home / politics / मंत्री मुकेश सहनी को देखते ही RJD को मिर्ची लग जाती है.. BJP...

मंत्री मुकेश सहनी को देखते ही RJD को मिर्ची लग जाती है.. BJP एमएलसी के इतना कहते ही सहनी रिचार्ज हो गए

15-Mar-2021 12:50 PM

PATNA : बिहार में तालाबों के अतिक्रमण के सवाल पर आज विपक्ष ने एक बार फिर मंत्री मुकेश साहनी को सदन में घेरने की कोशिश की.  बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर काल के दौरान तालाबों के अतिक्रमण का मामला उठा इसके जवाब में मंत्री मुकेश साहनी ने की गई कार्रवाई का ब्योरा भी दिया लेकिन आरजेडी और कांग्रेस के विधान पार्षदों ने मंत्री को पूरक सवालों से घेर लिया.

आरजेडी के विधान पार्षद जब मंत्री मुकेश साहनी के ऊपर निशाना साध रहे थे तो बीजेपी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने सदन में दिलचस्प चुटकी ली. नवल किशोर यादव ने कहा कि मंत्री मुकेश सहनी को देखते ही आरजेडी के लोगों को मिर्ची लग जाती है. बीजेपी एमएलसी ने कहा कि मुकेश साहनी जिस तरह महागठबंधन को छोड़कर चले आए यह बात आरजेडी को हजम नहीं हो रही और इसीलिए बार-बार मंत्री मुकेश सहनी को विपक्षी सदस्य निशाना बनाते हैं.

बीजेपी एमएलसी के इतना कहते ही मंत्री मुकेश साहनी रिचार्ज हो गए. सदन में उन्होंने विपक्षी सदस्यों को बता दिया है कि अतिक्रमण वाले तालाबों को मुक्त कराने के लिए विभाग किस स्तर पर कार्रवाई कर रही है. मुकेश सहनी ने कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं सन ऑफ मल्लाह यहां बैठा हूं और मल्लाह जाति के लिए संघर्ष करके ही यहां पहुंचा हूं. तालाबों पर पहला हक मल्लाह जाति का है और हर कीमत पर इसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा.