ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में भारी हंगामा, स्पीकर ने 17 बीजेपी विधायकों...

मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में भारी हंगामा, स्पीकर ने 17 बीजेपी विधायकों को किया सस्पेंड

01-Aug-2024 02:08 PM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दौरान पांचवें दिन बीजेपी विधायकों ने भारी हंगामा किया। जिसके बाद स्पीकर ने बीजेपी विधायकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को छोड़कर बाकी 17 बीजेपी विधायकों को दो अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे तक के लिए सस्पेंड कर दिया है।


स्पीकर द्वारा सस्पेंड किए गए बीजेपी विधायकों में अनंत कुमार ओझा, रणधीर कुमार सिंह, नारायण दास, अमित कुमार मंडल, डॉ. नीरा यादव, किशुन कुमार दास, केदार हाजरा, बिरंची नारायण, अर्पणा सेनगुप्ता, डॉ. राज सिन्हा, कोचे मुण्डा, भानु प्रताप शाही, समरी लाल, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, आलोक कुमार चौरसिया और पुष्पा देवी शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए बीजेपी विधायकों को निलंबित करने का फैसला लिया है। दो गस्त दोपहर साढ़े 12 बजे तक बीजेपी के ये निलंबित विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे। स्पीकर के इस फैसले से बीजेपी विधायकों में गहरा रोष है।