ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

Bihar Election 2025: ओवैसी के प्रपोजल का आरजेडी ने दिया जवाब, लालू प्रसाद के करीबी ने कह दी यह बड़ी बात

Bihar Election 2025: आरजेडी सांसद मनोज झा ने असदुद्दीन ओवैसी से अपील की कि अगर मकसद बीजेपी को हराना है तो बिहार में चुनाव न लड़ने का फैसला भी एक राजनीतिक समझदारी हो सकती है। एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है।

04-Jul-2025 04:20 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी बीच ओवैसी की पार्टी ने शर्तों के साथ महागठबंधन के साथ आने का प्रस्ताव लालू प्रसाद को दिया है। अब लालू प्रसाद की तरफ से आरजेडी सांसद मनोज झा ने एआईएमआईएम के प्रस्ताव का जवाब दिया है।


दरअसल, बिहार में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के एक मात्र विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर एआईएमआईएम को महागठबंधन में शामिल करने का प्रस्ताव शर्तों के साथ दिया था। लालू प्रसाद की तरफ से आरजेडी सांसद मनोज झा ने उनके प्रस्ताव का जवाब दे दिया है। समाचार एजेंसी से बात करते हुए मनोज झा ने ओवैसी को बड़ी सलाह दे दी।


आरजेडी सांसद प्रो. मनोज झा ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर मकसद बीजेपी की नफरत वाली राजनीति को हराना है, तो कई बार चुनाव न लड़ने का फैसला भी राजनीतिक समझदारी का हिस्सा होता है।


मनोज झा ने कहा कि मैं एक ही बात कहूंगा कि असदुद्दीन ओवैसी का जनाधार हैदराबाद में है। बिहार में उनके चुनाव लड़ने से क्या फर्क पड़ता है, यह वह खुद और उनके सलाहकार जानते हैं। अगर आप सच में बीजेपी को हराना चाहते हैं, तो कभी-कभी चुनाव न लड़ने का फैसला भी वैसा ही मजबूत फैसला होता है। मुझे उम्मीद है कि वे इस पर विचार करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव ने एक लंबी राजनीतिक लकीर खींच दी है और अब ज़रूरत है कि ओवैसी उसे समझें। ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे वक्त में सही निर्णय लेना ही समझदारी है।