ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में कुख्यात ‘मास्टर’ भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार, हथियार बेचते रंगे हाथ पुलिस ने दबोचा 8 साल से फरार डकैत गिरफ्तार, 2 जिलों के 6 थानों में 9 केस दर्ज बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना India Rail News : 500 रुपये में लग्जरी सफर? अमृत भारत एक्सप्रेस ने बदल दिया गेम, जानिए रेल मंत्रालय ने क्या किया बदलाव NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार NEET और JEE कैसे करें क्रैक? विषय पर पटना में GOAL Institute का भव्य सेमिनार किंग कोहली से होगी ऋतू की सेना का भिडंत, क्या 'थाला' बनेंगे 11 का हिस्सा; आज मैदान में दिखेगा "विशलफोडू" अंदाज पटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

Home / politics / मांझी ने तेजस्वी की कर दी तारीफ, नेता प्रतिपक्ष को बताया बिहार का...

मांझी ने तेजस्वी की कर दी तारीफ, नेता प्रतिपक्ष को बताया बिहार का युवा नेता

16-Dec-2020 12:17 PM

PATNA : हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'कोरोना संक्रमण से प्रभावित पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जीतन राम माँझी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ. ईश्वर से प्रार्थना है कि वो यथाशीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक जीवन में योगदान देने के लिए उपलब्ध रहे. 

इसके जवाब में जितन राम मांझी ने भी ट्वीट कर उन्हें धन्यवाद देते हुए बिहार का युवा नेता बताया है. जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि 'धन्यवाद पुत्र समान बिहार के युवा नेता '.जीतन राम मांझी के इस ट्वीट के सियासी मायने भी निकाला जाने लगा है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जीतन राम मांझी एनडीए सरकार में अपना और अपनी पार्टी का कद और हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि तेजस्वी को बिहार का युवा नेता बताकर मांझी क्या संकेत दे रहे हैं.