ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Home / politics / काग चेष्टा लगाए बैठे मांझी, बीजेपी-जेडीयू के बीच तल्खी का हर अपडेट ले...

काग चेष्टा लगाए बैठे मांझी, बीजेपी-जेडीयू के बीच तल्खी का हर अपडेट ले रहे

11-Sep-2019 02:10 PM

By 13

PATNA : बीजेपी एमएलसी संजय पासवान के बयान के बाद एनडीए में शुरू हुई तकरार ने बिहार में सियासी हलचल बढ़ा दी है। नीतीश कुमार को आगामी विधानसभा चुनाव में त्याग की नसीहत देने वाले संजय पासवान पर जेडीयू भड़का हुआ है और बीजेपी-जेडीयू के बीच तकरार पर विपक्षी दल मजे ले रहे हैं। आरजेडी और कांग्रेस के साथ-साथ रालोसपा एनडीए में बड़ी खींचतान को लेकर फीलगुड वाली स्थिति में है लेकिन महागठबंधन के एक अन्य सहयोगी दल के नेता जीतन राम मांझी इस हलचल पर काग चेष्टा लगाए बैठे हैं। बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्तो में खटास से जुड़ा हर अपडेट जीतन राम मांझी ले रहे हैं। मांझी की नजर लगातार इस बात पर बनी हुई है कि एनडीए के अंदर खाई कितनी चौड़ी हो रही है। दरअसल बीजेपी-जेडीयू के बीच नेतृत्व को लेकर शुरू हुए नोकझोंक ने मांझी को एक नए विकल्प की आहट दे दी है। जीतन राम मांझी को महागठबंधन में भाव नहीं मिल रहा। लालू यादव उनसे मुलाकात तक नहीं कर रहे ऐसे में मांझी की नजर नए सियासी विकल्प पर है। लोकसभा चुनाव के पहले एनडीए छोड़कर महागठबंधन के पाले में जाने वाले मांझी की वापसी एनडीए में मुश्किल है। बीजेपी मांझी को लेकर वीटो मोड में है लेकिन पिछले दिनों नीतीश कुमार से उनकी नज़दीकियां देखने को मिली हैं। ऐसे में सियासी जानकार मानते हैं कि अगर बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में दूरी बढ़ी तो मांझी नीतीश कुमार के साथ विकल्प के तौर पर समीकरण बना सकते हैं। शायद यही वजह है कि मांझी की नजर एनडीए में चल रहे हर सियासी अपडेट पर है।