बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
15-Oct-2025 12:04 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: चर्चित यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कश्यप ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह 18 अक्टूबर, धनतेरस के शुभ अवसर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
मनीष कश्यप ने अपने पोस्ट में लिखा कि "धनतेरस के शुभ अवसर पर एक नया संकल्प। प्रिय चंपारणवासियों, आप सबके आशीर्वाद और सहयोग से 18 अक्टूबर को मैं, मनीष कश्यप, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चनपटिया से नामांकन भरूंगा। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प है। आप सभी से अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और जन आंदोलन की इस यात्रा में अपना समर्थन दें। आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जय चंपारण, जय बिहार, जय हिंद!"
इस पोस्ट के साथ मनीष कश्यप ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ एक तस्वीर भी साझा की है। इससे पहले वे 2020 के विधानसभा चुनाव में चनपटिया से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे, और तीसरे स्थान पर रहे थे।
जन सुराज के समर्थन से इस बार मनीष कश्यप की उम्मीदवारी ने चनपटिया सीट पर चुनावी मुकाबले को काफी रोचक बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके जनाधार और सोशल मीडिया लोकप्रियता के साथ जन सुराज का संगठित अभियान मिलकर चुनाव में नया मोड़ ला सकते हैं।