ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / politics / बिहार में NDA की बढ़ी मुश्किलें, मांझी ने MLC के एक और सीट...

बिहार में NDA की बढ़ी मुश्किलें, मांझी ने MLC के एक और सीट पर किया दावा

17-Feb-2021 01:40 PM

PATNA :  बिहार में राज्यपाल कोटा से होने वाले 12 विधान पार्षदों के मनोनयन को लेकर एनडीए की मुश्किलें जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने बढ़ा दी है. सहनी के बाद हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने विधान परिषद की एक और सीट पर दावा ठोका है. 

बुधवार को जीतन राम मांझी ने कहा कि हम पार्टी को एक सीट मिलनी  चाहिए. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत पहले ही बिहार में मंत्री पद के लिए एक सीट और राज्यपाल कोटे से मनोनयन होने वाले 12 विधान पार्षदों में से एक सीट की डिमांड की थी, लेकिन मंत्रिमंलड हो गया और उसमें हमारी पार्टी को जगह नहीं मिली. 

जीतन राम मांझी ने कहा कि वो बार-बार अपनी बातों को नहीं कहते हैं. बहुत पहले ही इस बात की चर्चा एनडीए में कर दी थी कि राज्यपाल कोटे से एक विधान पार्षद की सीट हमें चाहिए. पूरी उम्मीद है कि इस बार राज्यपाल द्वारा एमएलसी के मनोनयन में उन्हें एक सीट जरूर मिलेगी और इसे लेकर हमारी पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है.  

बता दें कि इससे पहले मंगलवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी राज्यपाल कोटे से होने वाले 12 विधान पार्षदों के मनोनयन में से एक सीट अपनी पार्टी के लिए मांगी थी. सहनी ने कहा था कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेतृत्‍व को वीआईपी और हम पार्टी को विधान परिषद की एक-एक सीट देना चाहिए. इससे पहले भी सहनी  नीतीश कैबिनेट में दो मंत्री पद की मांग पूरी नहीं होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह से मिलने दिल्ली गए थे.