Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
16-Jan-2025 02:14 PM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़कर अब घर वापसी करेंगे। गुरुवार को बैठक के बाद मंगनी लाल मंडल फिर से आरजेडी में लौटने का मन बना लिया है। कहा जा रहा है कि आगामी 24 जनवरी को वह आरजेडी की सदस्या ग्रहण करेंगे।
दरअसल, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल आरजेडी के राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं लेकिन पार्टी में उनकी हो रही अनदेखी के बाद उन्होंने घर वापसी लेने का फैसला लिया है। उनके जेडीयू छोड़ने के बाद विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आगामी 24 जनवरी को मधुबनी के फूलपरास में तेजस्वी यादव के उन्हें आरजेडी की सदस्यता दिलाएंगे।
मंगनी लाल मंडल झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। इससे पहले 1986 से 2004 तक विधायक रहे और इस दौरान वह सरकार में मंत्री भी बने। इसके बाद राज्यसभा सदस्य बनें। साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे और अब एक बार फिर से पुराने घर में वापसी का मन बना लिया है, इसका औपचारिक एलान होना अभी बाकी है।