टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
21-Jul-2023 02:39 PM
By First Bihar
DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। पुलिस ने सीएम आवास के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी से मुख्यमंत्री आवास में घुसने की कोशिश कर रहा था हालांकि इससे पहले ही कालीघाट पुलिस ने उसे धर दबोचा। सीएम आवास के पास से हथियार के साथ युवक के गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार शख्स की पहचान शेख नूर आलम के रूप में हुई है। गिरफ्तार शख्स के पास से बंदूक और चाकू के अलावा प्रतिबंधित पदार्थ और एजेंसियों के कई आई कार्ड भी बरामद किए गए हैं। जिस कार पर वह सवार था उसके ऊपर पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस, एसटीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां स्थानीय थाने में गिरफ्तार शख्स से पूछताछ कर रही हैं।
बता दें कि संदिग्ध शख्स को जब पकड़ा गया, उस वक्त ममता बनर्जी अपने आवास में ही थीं धर्मतल्ला में पार्टी की रैली में शामिल होने के लिए थोड़ी ही देर बाद निकलने वाली थीं लेकिन इससे पहले संदिग्ध का उनके घर पास से पकड़े जाने को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस ने बताया है कि पूछताछ के दौरान शख्स अलग अलग बयान दे रहा है। उसने कहा है कि वह सिर्फ सीएम से मिलने के लिए जा रहा था।