1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
17-Jan-2025 06:20 PM
By First Bihar
mahua moitra: केंद्र सरकार पर हमेशा हमलावर रहने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अब स्विगी से भिड़ गई हैं। दरअसल ये पूरा बवाल हुआ है एक आइसक्रीम को लेकर। महुआ मोइत्रा ने स्विगी से एक आइसक्रीम ऑर्डर की थी जो उन्हें बेहद खराब हालत में मिली। जिसके बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट डाला।
इस पोस्ट में उन्होंने स्विगी को टैग करते हुए शिकायत की है कि उन्होंने महंगी आइसक्रीम ऑर्डर की थी जो उन्हें खराब हालत में मिली है जिसे खाया नहीं जा सकता था। उन्होंने अपनी पोस्ट में स्विगी से जल्द से जल्द पैसे वापस करने या फिर आइसक्रीम दोबारा भेजने के लिए कहा।
उन्होंने लिखा, “सॉरी स्विगी, आपको अपना खेल खत्म करना होगा। मैंने महंगी माइनस थर्टी स्टिक्स आइसक्रीम ऑर्डर की। यह पिघली हुई और खाने योग्य स्थिति में नहीं थी। आप जल्द से जल्द रिफंड करें या फिर रिप्लेसमेंट दें.” उनके पोस्ट के बाद स्विगी ने तुरंत उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए उनसे डिटेल मांगी।