NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
23-Nov-2019 02:47 PM
DESK: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है. सत्ता के इस खेल को बीजेपी ने रातों-रात पलट दिया और बाजी मार गई. बीजेपी के सर पर सत्ता का ताज सज गया वहीं सरकार का सपना संजोये शिवसेना हाथ मलती रह गई. सत्ता के इस सबसे बड़े उलटफेर पर नेताओं ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दी है. कुछ नेताओं ने शायराना अंदाज में कमेंट्स किये हैं. देखिये...
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने लिखा है कि, "कैसे कैसे हैं रहबर हमारे, कभी इस किनारे, कभी उस किनारे"-'राज' इलाहाबादी-
अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, वो जो कहते थे कि हम न होंगे जुदा, बेवफा हो गए देखते देखते.
एनसीपी नेता नबाव मलिक ने ट्विटर पर लिखा है, दश्त तो दश्त है दरिया भी ना छोड़े हमने, बहर ए ज़ुल्मात में दौड़ा दिये घोड़े हमने. वहीं अपने दूसरे ट्वीट में नवाब मलिक ने लिखा है कि, शार्फ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाज़ूए कातिल में है.
वहीं बीजेपी नेता शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि महाराष्ट्र में शिवसेना की हालत तो यह हो गई है कि ना खुदा मिला ही ना विसाले सनम। ना इधर के रहे ना उधर के। श्री @Dev_Fadnavis महाराष्ट्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बने हैं। महाराष्ट्र की जनता को शुभकामनाएं!
वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, मुझे मत देखो यूँ उजाले में लाकर, सियासत हूँ मैं, कपड़े नहीं पहनती. इसे कहते हैं-: जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी।