ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर! NCP नेता अजीत पवार शिंदे सरकार में...

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर! NCP नेता अजीत पवार शिंदे सरकार में होंगे शामिल, समर्थन देने राजभवन पहुंचे

02-Jul-2023 02:07 PM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र की सियासत से सामने आ रही है। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी में बड़ी टूट हुई है। एनसीपी के नेता अजीत पवार 18 विधायकों के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजभवन पहुंच चुके हैं। कहा जा रहा है कि अजीत पवार शिंदे सरकार को अपना समर्थन पत्र राज्यपाल को सौपेंगे और आज ही छगन भुजबल के साथ मंत्री पद की शपथ ले लेंगे।


दरअसल, शरद पवार की पार्टी एनसीपी में बड़ी टूट हुई है। अजीत पवार ने अपने आवास पर विधायकों के साथ बैठक की इसके बाद राजभवन के लिए रवाना हो गए। अजीत पवार नेता प्रतिपक्ष के पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद शिंदे सरकार को अपना समर्थन देंगे। आज ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा शरद पवार के करीबी रहे एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भी राजभवन में मौजूद हैं।अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके अलावा, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वालसे पाटिल के मंत्री पद भी शपथ लेंगे।  


अजित पवार के घर हुई बैठक में सांसद सुप्रिया सुले, अमोल कोल्हे प्रफुल पटेल के साथ साथ दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, अजीत पवार, किरण लहमाटे, निलेश लंके, धनंजय मुंडे, रामराजे निंबालकर, दौलत दरोडा, मकरंद पाटील, अनुल बेणके, सुनिल टिंगरे, अमोल मिटकरी, अदिती तटकरे, शेखर निकम, निलय नाईक, अशोक पवार, अनिल पाटिल मौजूद रहे।