दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर
15-Nov-2024 04:23 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव आयोग की टीम ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की जांच की। आयोग की टीम ने हेलिकॉप्टर में रखे बैग को खोलकर चेक करने के साथ ही अन्य सामानों की भी सघन जांच की। जांच के दौरान इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
अमित शाह ने जांच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया और लिखा कि, “आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जाँच की गई”।
उन्होंने आगे लिखा, “भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है। एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए”।
बता दे कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन पूरी तरह से सख्त है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग लगातार एक्शन में है। चुनाव के बीच अबतक 9 बजडे नेताओं के हेलिकॉप्टर की जांच की जा चुकी है।
बीते 14 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और उद्धव ठाकरे के सामानों की जांच की गई थी। इसके अलावा अन्य नेताओं के हेलिकॉप्टर की जांच की जा चुकी है और अब गृहमंत्री अमित शाह के हेलिकॉप्टर की जांच आयोग की टीम ने की है।