ब्रेकिंग न्यूज़

पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

Home / politics / महंगाई को लेकर सरकार पर तेजस्वी का निशाना.. चुनाव के समय वादे करते...

महंगाई को लेकर सरकार पर तेजस्वी का निशाना.. चुनाव के समय वादे करते हैं, बाद में दाम बढ़ाते जाते हैं

27-Mar-2022 01:31 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई को लेकर हम लोग हमेशा सड़क से लेकर सदन तक आवाज़ उठाते रहते हैं. हर चीज महंगा हो गया है. डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर के हमने पहले भी चिंता जताई है. 


तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आता है तो पेट्रोल का दाम रोक दिया जाता है और चुनाव खत्म होते ही दामों को बढ़ा दिया जाता है. महंगाई से हर कोई प्रभावित होता है. गैस का दाम हजार रुपये के पार पहुंच गया है. पेट्रोल-डीज़ल 100 के ऊपर चला गया है. बगल के देशों में भी इतना महंगा नहीं है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेल के दाम इतने नहीं बढ़े हैं.


तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में महंगाई बेरोजगारी इतनी जयादा है. आम आदमी बिलकुल परेशान हो गया है. पता नहीं क्यों सरकार इस पर ध्यान नहीं देती. किसानों को खाद यूरिया नहीं मिल रहा है. पहले इन लोग को महंगाई डायन लगती थी अब महबूबा और भौजाई लग रही है. चुनाव के समय जनता के सामने लुभावने वादे किए जाते हैं लेकिन बाद में महंगाई की मार जनता को झेलनी पड़ती है.


वहीं बिहार में 40 सीटों पर होने वाले विधानपरिषद चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार से सभी लोग नाराज हैं, सदन के पटल पर हमने सारे सबूतों के साथ बोला था यह सरकार नहीं सर्कस है. वहीं बोचहां उप चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जरूर प्रचार करने जायेंगे अपने प्रत्याशी के लिए. साथ ही मुकेश सहनी पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.