ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Bihar Politics: महागठबंधन में कब होगा सीटों का बंटवारा? VIP चीफ मुकेश सहनी ने दिया जवाब

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा दशहरा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा। साथ ही 'आई लव मोहम्मद' विवाद और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा।

28-Sep-2025 05:30 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष बचा है। ऐसे में दोनों ही गठबंधनों में सीट शेयरिंग को लेकर माहौल गर्म है। एनडीए हो या महागठबंधन, दोनों में सीटों को लेकर अबतक किसी तरह की कोई सहमति नहीं बन सकी है। इस बीच वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने बताया है कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा कब तक होगा।


दरअसल, वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीटों का बंटवारा दशहरा के दौरान नहीं बल्कि उसके बाद किया जाएगा। मुकेश सहनी ने कहा कि हम सीट बंटवारे की घोषणा दशहरा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे और पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।


इस दौरान विवादों पर भी सहनी ने खुलकर अपनी बात रखी। 'आई लव मोहम्मद' विवाद पर उन्होंने कहा कि यह विवाद का विषय ही नहीं है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है। कुछ लोग 'जय श्री राम' कहते हैं, तो कुछ 'जय भीम' इसमें किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जो लोग इस पर बहस कर रहे हैं, वे बेवकूफ हैं।


वहीं, भाजपा की ओर से उठाए जा रहे घुसपैठियों के मुद्दे पर सहनी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 वर्षों से देश चला रहे हैं, और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 20 वर्षों से बिहार की सत्ता में हैं। अगर वाकई घुसपैठिए होते तो वाटर पुनरीक्षण की सूची में उनका नाम आता लेकिन ऐसा कोई नाम सामने नहीं आया।


सहनी ने आगे कहा कि घुसपैठियों का मुद्दा केवल भाजपा का राजनीतिक हथकंडा है। बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है। इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और हम भाजपा को हराएंगे।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना