ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / politics / महागठबंधन की नई सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर पेंच, सभी मंत्री नहीं...

महागठबंधन की नई सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर पेंच, सभी मंत्री नहीं लेंगे शपथ, कांग्रेस के केवल दो लोगों को मिलेगी जगह

14-Aug-2022 01:04 PM

PATNA नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार कैबिनेट के विस्तार में सभी मंत्री पद नहीं भरे जाएंगे. इस बात का खुलासा बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने किया है. 16 अगस्त को कैबिनेट का जो विस्तार होगा, उसमें कई मंत्री पद खाली रखे जाएंगे और विश्वास मत के बाद ही सभी मंत्रियों का कोटा फुल होगा. कांग्रेस के फिलहाल 2 चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलेगी. एक मंत्री का कैबिनेट विस्तार आगे होने पर एडजस्टमेंट होगा.



इसकी जानकारी खुद बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने दी है. उन्होंने कहा है कि 16 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार होगा, लेकिन इस दौरान कैबिनेट के विस्तार में सभी मंत्री पद नहीं भरे जाएंगे. दो मंत्री अभी शपथ लेंगे जबकि तीसरे को नीतीश मंत्रिमंडल में भविष्य में होने वाले कैबिनेट विस्तार में जगह मिलेगी. भक्त चरण दास ने कहा कि अभी मंत्रियों के नाम तय नहीं हुए है लेकिन सोमवार तक इसे फाइनल कर लिया जाएगा. 



दरअसल, बिहार प्रभारी भक्त चरण दास आज यानी रविवार को पटना पहुंच हैं. इस दौरान भी उन्होंने ये बात कही कि बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस के तीन मंत्री होंगे। हालांकि कोई भी पार्टी अपने दल के मंत्रियों के नामों को सामने नहीं ला रही है, लेकिन कल यानी सोमवार तक कांग्रेस के तीनो मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिए जाएंगे।