अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार
15-Oct-2023 10:12 AM
By First Bihar
DELHI: बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी पांच में राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 30 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है वहीं मध्य प्रदेश के लिए 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है जबकि तेलंगाना के लिए 55 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कांग्रेस ने की है।
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में सीएम भूपेश बघेल को पाटन से और डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव को अंबिकापुर से टिकट दिया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दो दिनों में कांग्रेस आखिरी सूची भी जारी कर देगी। वहीं राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।
तेलांगना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस ने 55 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआर) विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। BRS ने 21 अगस्त को राज्य के कुल 119 विधानसभा सीटों में से 115 पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया था हालांकि भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।






