ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / politics / मधुबनी हत्याकांड को लेकर NDA में टकराव शुरू, BJP विधायक बोले.. नीतीश की...

मधुबनी हत्याकांड को लेकर NDA में टकराव शुरू, BJP विधायक बोले.. नीतीश की पुलिस निकम्मी है

05-Apr-2021 12:19 PM

PATNA : मधुबनी नरसंहार को लेकर चौतरफा आलोचना झेल रही नीतीश सरकार की परेशानी और बढ़ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अब अपने ही गठबंधन के नेताओं के निशाने पर हैं. पहले सरकार के मंत्री नीरज कुमार सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे और अब बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने नीतीश की पुलिस को निकम्मा कह दिया है.  

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी के बाद पुलिस को भ्रष्टाचार करने का मौका मिल गया है. पुलिस को शराब जैसे मामलों से अलग रखा जाना चाहिए था लेकिन सरकार ने उसे शराबबंदी को सफल बनाने के काम में लगा दिया, नतीजा यह है कि पुलिस अवैध वसूली और शराब माफिया के साथ मिलकर खेल खेल रही है.

 BJP विधायक ने कहा है कि अगर इस मामले में बीजेपी विधायक का नाम सामने आ रहा है तो उनके ऊपर भी जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विधायक उनके पार्टी के हैं या किसी दूसरे दल के. मधुबनी में जिस तरह नृशंस घटना को अंजाम दिया गया उसके बाद दोषियों को नहीं बख्शा जाना चाहिए.

 क्या था पूरा मामला 

मधुबनी के बेनिपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में होली के दिन रंगों की जगह खून से होली खेली गई। जिसमें कुल पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 30-35 की संख्या में आये अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि   घायल तीन लोगों ने अस्पताल जाने के दौरान ही दम तोड़ दिया। तालाब में मछली मारने के विवाद को लेकर नरसंहार की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया।   घटना के बाद पुलिस का रवैया भी काफी लापरवाही भरा रहा। एक तो पुलिस घटना के घंटों बाद पहुंची जिससे लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। दूसरी तरफ इसे जातीय हिंसा का रूप देने की भी कोशिश की गई।