इस महीने शुरू होगी नई गंगा रेल पुल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा; जानिए कैसे बदलेगा कनेक्टिविटी BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह बनने जा रहा हाईटेक स्टेडियम, टेरेस हेलीपैड और ग्लास ब्रिज, 15 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगा इस जिले का भविष्य मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत
27-Sep-2020 07:25 AM
PATNA: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कांग्रेस के 100 नेता और कार्यकर्ता पर केस दर्ज किया गया है. सभी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस पटना एयरपोर्ट थाना में दर्ज हुआ है.
कई सीनियर नेताओं पर केस
सेक्टर मजिस्ट्रेट के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार कांग्रेस प्रभारी सचिव अजय कपूर, चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय, सांसद अखिलेश सिंह समेत सात नामजद और 100 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस किया गया है.
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद हुआ नारेबाजी
बताया जा रहा है कि कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के तीन सदस्यों दीपक नेगी देवेंद्र यादव, मो निजामद्दीन पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. इस दौरान 100 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे और वह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. इसके अलावे कांग्रेस नेताओं ने बिना अनुमति के कार में चुनाव प्रचार का सामान रखा था. बता दें कि दो दिन पहले ही बिहार में चुनाव कराने की तारीखों का एलान चुनाव आयोग ने कर दिया है. जिसके बाद से बिहार में आचार संहिता लागू हो गया है.