ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / लोकसभा में नेता विपक्ष होंगे राहुल गांधी, इंडिया अलाइंस की बैठक में फैसला

लोकसभा में नेता विपक्ष होंगे राहुल गांधी, इंडिया अलाइंस की बैठक में फैसला

25-Jun-2024 09:50 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा में सांसदों के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई। इस बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर फैसला लिया गया। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी। कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। कांग्रेस संसदीय दल के नेता ने प्रोटेम स्पीकर को इस संबंध में पत्र लिखा है।


बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी। इसी बैठक में लोकसभा में विपक्ष का नेता राहुल गांधी को बनाए जाने को लेकर मांग उठी थी। जिसके बाद कांग्रेस के वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने इस प्रस्ताव को पारित करते हुए राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की बात कही थी और मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई इंडिया अलाइंस की बैठक में इस पर फैसला लिया गया है।