युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
13-Apr-2024 09:46 PM
By First Bihar
DELHI: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार राज्यों के कुल 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही साथ कांग्रेस में गुजरात में होने वाले विधानसभा की पांच सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगी है। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ की एक, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की कुल 9 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।
सांसद मनीष तिवारी की आनंदपुर साहिब से सीट में बदलाव करते हुए कांग्रेस ने उन्हें चंडीगढ़ से टिकट दिया है। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह को मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
