ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / politics / लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में कांग्रेस की चुनावी टीम का गठन, राहुल-खरगे ने...

लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड में कांग्रेस की चुनावी टीम का गठन, राहुल-खरगे ने इन नेताओं पर जताया भरोसा

06-Feb-2024 07:47 AM

By First Bihar

RANCHI: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मिया तेज हो गई हैं। झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद अब वहां लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी टीम गठित कर दी है। झारखंड में कांग्रेस के चुनाव समिति में कुल 29 नेताओं को जगह मिली है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव में अब काफी कम समय रह गया है। तमाम तरह की सियासी उटलफेर के बीच सभी दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारी में भी जुटे हुए हैं। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को धूल चटाने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में सरकारें बदल गई हैं। जिससे कांग्रेस और उसके सहयोगियों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।


झारखंड में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का भी असर चुनाव पर पड़ सकता है हालांकि हेमंत कि गिरफ्तारी के बाद भी झारखंड में इंडी गठबंधन की ही सरकार फिर से बनी है। नई सरकार के गठन के बाद अब झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरने ने झाखंड प्रदेश इलेक्शन कमिटी का गठन किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत 29 सदस्य शामिल है।


news image