PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लॉकडाउन टू के एलान पर फिरकी ली है। उन्होनें सरकार से सवाल पूछा है कि अगर तीन मई के बाद भी हालात नहीं सुधरे तो फिर क्या होगा?
प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि लॉकडाउन2 के तर्कसंगत और तौर-तरीकों पर अंतहीन बहस करना व्यर्थ है।हालांकि असली सवाल यह है कि अगर 3 मई तक इस चुने हुए रास्ते पर रहने पर भी वांछित परिणाम नहीं मिलता है, तो क्या होगा? क्या हमारे पास कोई वैकल्पिक योजना है या जो है, वो सही है?
It’s pointless to endlessly debate the rationale & modalities of the #lockdown2
The REAL question however is what happens if we don’t get the desired result even by staying the course on our chosen path till 3rd May?
Do we have an alternate plan or the will to course correct?— Prashant Kishor (@PrashantKishor) April 14, 2020
प्रशांत किशोर ने लॉकडाउन के इफेक्ट से निपटने के लिए सरकार के पास किसी तरह की योजना नहीं होने का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार को सोचना होगा कि अगर दूसरे लॉकडाउन के बाद भी कोई परिणाम सामने नहीं आता है तो क्या होगा फिर कोई दूसरी योजना बनायी गयी है।