Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
07-Dec-2020 09:21 AM
PATNA : 4 दिन पहले तक लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ी टूट का दावा करने वाले केशव सिंह अब पार्टी से निष्कासित है. लेकिन चिराग पासवान और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ नया दांव आजमाने से केशव बाज नहीं आ रहे हैं. अब केशव सिंह ने एलजेपी के कैंडिडेट रह चुके अमर आजाद के खिलाफ आई आर दर्ज कराई है.
दरअसल विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक के बाद केशव सिंह ने बगावती तेवर अपनाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे, बाद में उन्होंने यह भी कहा कि चिराग पासवान भले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं लेकिन एलजेपी में एक बड़ी टूट होने वाली है. जिसमें पार्टी के कई सांसद भी शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद एलजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. लेकिन अब केशव सिंह ने वहां से विधानसभा चुनाव लड़ चुके एलजेपी कैंडिडेट अमर आजाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है. केशव सिंह ने कहा है कि अमर आजाद ने उन्हें फोन किया और धमकी दी है. अमर आजाद पर भीम आर्मी और नक्सलियों से जुड़े होने का आरोप केशव सिंह ने लगाया है.
केशव सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद फर्स्ट बिहार ने अमर आजाद से बात की है. अमर आजाद ने कहा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं. पार्टी से जुड़े होने के कारण उन्होंने केशव सिंह से बातचीत जरूर की लेकिन धमकी देने का आरोप बेबुनियाद है.