ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / लक्ष्मी विलास बैंक को DBIL में विलय की मंजूरी, पैसा निकालने पर अब...

लक्ष्मी विलास बैंक को DBIL में विलय की मंजूरी, पैसा निकालने पर अब किसी तरह की नहीं होगी रोक

25-Nov-2020 04:01 PM

DELHI: आर्थिक संकट का सामना कर रहे लक्ष्मी विकाल बैंक को डेवलपमेंट बैंक इंडिया लिमिटेड (डीबीआईएल) के साथ विलय को मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट ने दे दी है. इसके बारे में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि अब जमाकर्ताओं पर बैंक से अपने पैसे निकालने पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी.

जिसने डूबाया उनपर होगी कार्रवाई

केंद्र सरकार ने आईबीआई को कहा कि बैंक के मैनेजमेंट के उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें. जिन लोगों ने इस बैंक को डूबाने के कगार पर ले गए हैं. बैंक से जुड़े कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिर सकती है. 

लक्ष्मी विलास बैंक पर एक्शन

17 नवंबर को आर्थिक संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक पर आरबीआई ने प्रतिबंध लगा दिया था. जिसके बाद इसके ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बैंक के ग्राहक 25 हजार से अधिक रुपए नहीं निकाल पा रहे थे. वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में बताया गया था कि बैंक पर एक महीने का मोरेटोरियम लगाया गया है. ऐसे में ग्राहक  इलाज और शिक्षा आदि जरूरी खर्च के लिए 25 हजार रुपए से अधिक निकालने की अनुमति दी गई है. इसको लेकर जरूरी पेपर भी दिखाना पड़ेगा.