ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Home / politics / Land For Job Scam: राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले पर हुई सुनवाई, लालू...

Land For Job Scam: राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले पर हुई सुनवाई, लालू और सरकारी कर्मियों पर कसने लगा शिकंजा; जानिए.. अदालत में क्या हुआ?

15-Jul-2024 04:11 PM

By First Bihar

DELHI: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद और उनके कर्मचारियों के खिलाफ शिकंजा कसता चला जा रहा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने सक्षम पदाधिकारी को लालू और अन्य सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मंजूरी के सवाल पर दो हफ्ते में फैसला लेने को कहा है।


दरअसल, सीबीआई की ओर से दायर निर्णायक आरोप पत्र कंसिडरेशन के स्टेज में है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कुछ अन्य दस्तावेजों को जमा करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने 15 जुलाई का दिन तय किया था। इस मामले में न सिर्फ लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों पर आरो है बल्कि सरकारी कर्मचारियों पर भी गंभीर आरोप हैं, उनके खिलाफ भी केस चलाना है। 


ऐसे में सरकारी कर्मियों के खिलाफ केस चलाने के लिए उनके विभाग से मंजूरी जरूरी है। इसके लिए कोर्ट ने दो सप्ताह की मोहलत दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए सक्षम पदाधिकारी को लालू और अन्य सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी के सवाल पर दो हफ्ते में फैसला लेने को कहा है। इस मामले पर 31 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।


इस मामले में ED और CBI दोनों जांच एजेंसियों का शिकंजा लालू परिवार पर कसता जा रहा है। माना जा रहा है कि इस मामले में लालू परिवार के साथ साथ घोटाले में संलिप्त सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं। ED ने इस मामले में तेजस्वी करीबी अमित कात्याल और लालू के ओएसडी रहे भोला यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में भोला यादव और अमित कात्याल के अलावा लालू यादव, तेजस्वी, राबड़ी मीसा सभी जमानत पर हैं। केस की सुनवाई दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है।