VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
24-Aug-2024 05:57 PM
By First Bihar
DELHI: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के आरोपी तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके पूर्व डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी यादव को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ समन का आदेश टाल दिया है। कोर्ट ने आरोपियों को समन भेजने के मामले पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा था। अब इस मामले पर 7 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
दरअसल, आरजेडी चीफ लालू प्रसाद जब केंद्र में रेल मंत्री थे, उस वक्त रेलवे के ग्रुप डी में हुई बहाली में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था। आरोप था कि लालू प्रसाद ने रेल मंत्री रहते हुए लोगों से जमीन और फ्लैट लेकर उसके बदले रेलवे में नौकरी दी। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों कर रहे हैं। आरोप है कि लालू ने अपने और अपने परिवार के लोगों के नाम पर ये जमीनें रजिस्ट्री कराई हैं।
इस मामले में लालू प्रसाद के अलावे उनकी पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, हेमा यादव समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई और ईडी अलग-अलग जांच कर रही हैं। ईडी ने बीते 6 अगस्त को कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। जिसपर आज कोर्ट में सुनवाई हुई और अदालत ने आरोपियों के खिलाफ समन के आदेश को टाल दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के लिए 7 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।