ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / लालू यादव से आज मिलेंगे रघुवंश प्रसाद, बातचीत के बाद भी नहीं सुलझा...

लालू यादव से आज मिलेंगे रघुवंश प्रसाद, बातचीत के बाद भी नहीं सुलझा जगदानंद से विवाद

01-Feb-2020 09:29 AM

PATNA: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पहल के बाद भी पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच का विवाद नहीं सुलझ पाया. रघुवंश प्रसाद सिंह और जगदानंद सिंह के बीच शुक्रवार को करीब 1 घंटे तक पार्टी कार्यालय में बंद कमरे में बातचीत तो हुई लेकिन बैठक के बाद दोनों के तेवर ने बता दिया कि मामला सुलझना आसान नहीं है. इन सब के बीच रघुवंश प्रसाद सिंह आज लालू यादव से मुलाकात करेंगे.


रांची के रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव से आज रघुवंश प्रसाद सिंह की मुलाकात होगी. लालू यादव से मिलने के लिए रघुवंश प्रसाद 11.30 बजे रिम्स जाएंगे. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों के बीच जगदानंद से चल रहे विवाद और रघुवंश प्रसाद की लिखी चिट्ठी पर चर्चा होगी.


दरअसल जगदानंद के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद रघुवंश प्रसाद कई बार खुलेआम उनका विरोध कर चुके हैं. जगदानंद पार्टी को अनुशासन के साथ चलाने पर जोर दे रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं के बेवजह पार्टी ऑफिस में बैठने पर रोक लगा दी. जिसके बाद रघुवंश ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस में नहीं बैठेंगे तो कहां जाएंगे, पार्टी अनुशासन के चाबुक से नहीं चलती. इस मामले को लेकर रघुवंश प्रसाद ने लालू यादव को पत्र लिखकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था.