Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत
25-Jan-2021 01:29 PM
PATNA : चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत गुरुवार की शाम अचनाक बिगड़ गई. उनकी स्वास्थ्य में हो रही गिरावट को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाजे के लिए शनिवार दिल्ली एम्स भेज दिया गया है.
जिसके बाद से आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की रिहाई की मांग उठने लगी है. सोमवार को लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने अपने पिता की रिहाई के लिए देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक आजादी पत्र लिखा है. इसके साथ ही रोहिणी ने ट्वीट कर बिहार के लोगों से अपिल की है कि आज सोमवार को तीन बजे राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे और अपने नेता की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को आजादी पत्र की मुहिम से जुड़ कर अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें.
रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र “आज़ादी पत्र” ग़रीबों के भगवान आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के लिए.... इस मुहिम से जुड़े और अपने नेता के आज़ादी के लिए अपील करे..... जिसने हमें ताक़त दिया आज वक्त उनके ताक़त बनने का... हम और आप बड़े साहब की ताक़त है.....'.
बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनकी रिहाई की मांग की जा रही है. शनिवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर रीलिज लालू यादव का हैशटैग चलाया. तेज प्रताप का ये ट्वीट करना था कि एक के बाद एक समर्थक लालू यादव की रिहाई की मांग करने लगे.