मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
12-Feb-2021 10:09 AM
RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची हाईकोर्ट से आ रही है. जहां लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. अब लालू यादव की जमानत याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई होगी.
बता दें कि आज चारा घोटाले से जुड़े दुमका ट्रेजरी अवैध निकासी मामले में जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही थी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसकी अगली तारीख 19 फरवरी को दी है.
बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की ओर से कोर्ट में आधी सजा पूरी करने का दस्तावेज कोर्ट को सौंपा गया था. पिछली सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार ने हाईकोर्ट में कागजात जमा कर याचिका में लिखा 44 महीने की सजा काटने को आधार बनाते हुए जमानत देने की अपील की गई थी. लेकिन सीबीआई ने कोर्ट से जवाब देने के लिए वक्त मांगा है. जिसके कारण अगली सुनवाई की तारीख 12 फरवरी तय की गई थी.
हालांकि सीबीआई ने हाईकोर्ट से कहा कि जिस मामले में लालू प्रसाद आधा सजा काटने का दावा कर रहे हैं, जमानत मांग रहे हैं. उसमें अभी आधी सजा पूरी नहीं हुई है. सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 427 का मामला भी उठाया और कहा है कि दुमका कोषागार से जुड़े मामले में लालू प्रसाद एक दिन भी जेल में नहीं रहे हैं. सीबीआई ने कहा कि एक तरह के मामले में कई सजा मिलती है तो सभी सजाएं एक साथ चलाने का स्पष्ट होता है. लेकिन लालू प्रसाद मामले में नहीं है.