ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / politics / लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 16 अप्रैल को होगी...

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 16 अप्रैल को होगी सुनवाई

09-Apr-2021 11:42 AM

RANCHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर रांची से सामने आ रही है. झारखंड हाईकोर्ट में लालू यादव की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई आज टल गई है. कोर्ट में सीबीआई की तरफ से वक्त की मांग की गई है, जिसके बाद इस मामले की सुनवाई अब 16 अप्रैल को होगी.

 बता दें कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने का आग्रह किया था. उनकी तरफ से अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने जमानत याचिका दाखिल की थी.

याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद ने दुमका कोषागार मामले में सजा की आधी अवधि जेल में काट ली है. इस आधार पर उन्हें जमानत दी जाये, लालू के वकील मंडल ने बताया कि 19 फरवरी को हाइकोर्ट ने लालू प्रसाद की जमानत को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनकी सजा की अवधि एक माह 19 दिन कम थी. 9 अप्रैल को लालू प्रसाद सजा की आधी अवधि पूरी कर रहे हैं. इस मामले में सीबीआइ कोर्ट ने लालू प्रसाद को सात साल की सजा सुनायी है.

आपको बता दें कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू यादव को सात साल की सजा सुनाई थी. इससे पहले जब कोर्ट में पिछली बार सुनवाई हुई थी, तब लालू प्रसाद की ओर से दस्तावेज पेश करते हुए दावा किया गया था कि उन्होंने 42 महीने से अधिक समय तक जेल की सजा काट ली है. यह अवधि बीते 8 फरवरी को ही पूरी हो गयी है. लेकिन कोर्ट में सीबीआई ने कहा कि अभी भी 2 महीने कम हैं. लालू ने चारा घोटाला मामले में दुमका ट्रेजरी से अवैध निकासी केस में हाफ सेंटेंस पूरा नहीं किया है. 

गौरतलब हो कि राजद सुप्रीमो लालू यादव को पिछले महीने 23 जनवरी को रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था. उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रांची से चार्टड प्लेन से दिल्ली ले जाय गया था. फिलहाल दिल्ली के एम्स में डॉ राकेश यादव की देख रख में उनका इलाज किया जा रहा है. उनकी देखरेख में दिल्ली एम्स की एक टीम लगी हुई है. जानकारी के अनुसार लालू यादव लंग्स, किडनी और हार्ट की बीमारी से जूझ रहे हैं