ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / रिम्स में भर्ती लालू ने आज कुछ भी नहीं खाया, इस खबर से...

रिम्स में भर्ती लालू ने आज कुछ भी नहीं खाया, इस खबर से सदमे में हैं लालू...

09-Sep-2019 02:38 PM

By 7

RANCHI : रिम्स में इलाज करा रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत और बिगड़ सकती है। लालू यादव ने आज कुछ भी ठीक से खाया पिया नहीं है। दरअसल आरजेडी अध्यक्ष गहरे सदमे में हैं। सजायाफ्ता लालू यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में अपना इलाज करा रहे हैं। आज सुबह जैसे ही लालू को इस बात की खबर मिली की उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद और देश के सबसे नामचीन वकील राम जेठमलानी का निधन हो गया, लालू यादव सदमे में आ गए। जेठमलानी के निधन की खबर सुनने के बाद लालू यादव काफी देर तक बिना किसी से बातचीत की है गुमसुम बैठे रहे। मेडिकल स्टाफ ने जब लालू यादव को खाने की बाबत पूछा तो उन्होंने कुछ भी खाने से मना कर दिया। राम जेठमलानी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के लिए एक उम्मीद की किरण थे। चारा घोटाला केस में सजायाफ्ता लालू को इस बात की उम्मीद थी कि इस मामले में केवल राम जेठमलानी उनकी मदद कर सकते हैं। शायद यही वजह है कि लालू बेहद सदमे में हैं। जेठमलानी ने साल 2017 में अपने पेशे से संयास ले लिया था लेकिन बावजूद इसके वह लालू यादव को उनसे जुड़े मामलों में कानूनी सलाह दिया करते थे। राम जेठमलानी को राज्यसभा भेजे जाने का फैसला जब लालू यादव ने किया तो इसके पीछे यही कारण समझा गया कि लालू अपने ऊपर चल रहे मुकदमों में जेठमलानी की मदद लेना चाहते हैं लेकिन अब लालू यादव की उम्मीद टूट गई है। राम जेठमलानी अपनी अनंत यात्रा पर निकल चुके हैं और रिम्स में बीमार लालू सदमे में हैं।