गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट
16-Nov-2025 02:44 PM
By First Bihar
Bihar Politics: लालू यादव के परिवार में चल रहे विवाद और तेजस्वी यादव तथा रोहिणी यादव के बीच जारी तनातनी पर केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भावुक प्रतिक्रिया दी है।
मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा, "मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हमारे राजनीतिक मतभेद जरूर हैं, लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को अपना परिवार माना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि यह पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझे। घर में एकता बनी रहती है तो इंसान बाहर की कठिन परिस्थितियों से बेहतर तरीके से लड़ सकता है।"
चिराग पासवान ने यह भी कहा कि परिवार के भीतर मतभेद किसी भी राजनीतिक रणनीति से ज्यादा संवेदनशील होते हैं। उन्होंने सभी पक्षों से शांति और समझदारी से काम लेने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि परिवार के संबंधों में दरार न आने पाए, इसलिए सभी को व्यक्तिगत झगड़ों और राजनीतिक नफरत से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। परिवार के भीतर मतभेद का मीडिया में खुलासा होने से पार्टी की छवि प्रभावित हो सकती है और गठबंधन की रणनीतियों पर भी असर पड़ सकता है। इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में लालू परिवार की छवि और उनकी पार्टी आरजेडी की रणनीति पर नजरें बनी हुई हैं।