ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Lalu Yadav Birthday: लालू प्रसाद के जन्मदिन पर RJD नेता की एक और नौटंकी, जान-बूझकर गंगा में गिरे; नाव पर केक काटकर नदी में बहाया

Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर वैशाली के राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने गंगा नदी में नाव पर केक काटा और जानबूझकर तीन बार पानी में गिरकर नौटंकी की। इस हरकत का वीडियो वायरल हो गया है।

11-Jun-2025 11:57 AM

By Munna Khan

Lalu Yadav Birthday: आरजेडी के नौटंकीबाज नेता केदार प्रसाद यादव की एक और नौटंकी सामने आई है। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर आरजेडी नेता ने गंगा में नाव पर केक काटा और उसे नदी में बहा दिया। इतना ही नहीं फोटो खिंचवाने के लिए जान बुझकर नाव से नदी के पानी में गिर गए।


दरअसल, वैशाली जिले में एक ऐसे राजद नेता हैं, जो मीडिया कवरेज के लिए हर बार नया नया तरीका ढूंढ लेते है। आज भी राजद नेता केदार यादव कुछ ऐसा ही करते नजर आए लेकिन इस बार केदार प्रसाद की सारी नौटंकी कैमरे में कैद हो गई।


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन मनाने के लिए राजद नेता भगवानपुर स्थित चौड़ पहुंचे जहां पानी से गड्ढे में नाव उतारी फिर उसपर सवार हो गए लेकिन केक काटने से पहले राजद नेता जान बूझकर नाव से गिर गए, वह भी एक बार नहीं बल्कि तीन तीन बार गिरने का नाटक किया।


इसके लिए भी राजद नेता ने पूरी तैयारी कर ली थी, इसलिए दो दो केक लेकर पहुंचे थे। गिरने के कारण एक केक पानी मे बह गया फिर से दूसरा केक काटा गया और केक काटने के बाद तीसरी बार राजद नेता नाव से गिरे। सबसे हैरत की बात तो यह है कि राजद नेता उस पानी मे तीन तीन बार गिरे जहां बच्चे खड़े थे और पानी बच्चों के घुटने से भी नीचे था।


इससे पहले भी तेजस्वी यादव जब हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचे थे, तब इस नेता ने सड़क की पूजा शुरू कर दी थी। इससे पहले भी यह नेता कभी भैंस पर, कभी ठेले पर तो कभी रेलवे ट्रैक की पूजा कर अपने आप को मीडिया में बनाये रखने के लिए अक्सर ऐसी हरकत करते रहते है लेकिन इस बार तो नेता जी ने हद ही कर दी है जिसकी चर्चा भी खूब हो रही है।