ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Bihar Budget Session 2025: महुआ बाग और जेपी गंगा पथ खूब जाते हैं लालू, लेकिन मरीन ड्राइव पर नहीं ले पाये जमीन: नीरज कुमार

नीरज ने कहा कि लालू जरूर कहते होंगे की नीतीश कुमार ने शानदार मरीन ड्राइव बना दिया। हालांकि इस दौरान अपनी पीड़ा भी व्यक्त करते होंगे कि मरीन ड्राइव तो बन गया लेकिन वहां जमीन नहीं ले पाए..लालू यह दुख भी व्यक्त करते होंगे।

BIHAR POLITICS

06-Mar-2025 05:33 PM

By First Bihar

Bihar Budget Session 2025: बजट सत्र के दौरान जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने विपक्ष को घेरते हुए विपक्ष से ही सवाल किया। विपक्ष के क्रेडिट लेने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि हम तो काम किये है तब बोल रहे हैं। विपक्ष के लोग बिना काम किये ही रिसर्च कर रहे हैं। आजकल क्रेडिट वार तेजी से चल रहा है। गांव में पेड़ के नीचे चौपाल लगते आप सभी ने भी देखा होगा लेकिन आज कल राजधानी पटना के बीच शहर में चौपाल लग रहा है। सब दिन कुर्ता पायजामा पहनकर रहते हैं और युवा चौपाल के दिन नौजवान के बीच फुलपैंट और टी-शर्ट पहनकर पहुंच गये। 


राजद की ओर से बार-बार कहा जाता है कि समाजिक परिवर्तन आरजेडी ने किया है। भगवतिया देवी के बारे में कहा जाता है कि हम ही उनको खोजकर लाऐ और सम्मान दिये। जबकि भगवतिया देवी को डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने पहचान की। जब वो पत्थर तोड़ रही थी और पत्थर तोड़ने के क्रम में उनकी गाड़ी पर जा लगा तब राम मनोहर लोहिया ने कहा कि कैसे पत्थर तोड़ती हो कि गाड़ी पर लग गया इतना सुनते ही भगवतिया ने जवाब देते हुए कहा कि आप कैसे जा रहे थे। आपको चलने नहीं आया इसलिए पत्थर लग गया। भगवतिया के हाजिर जवाबी ने लोहिया को प्रभावित कर दिया। उपेंद्र नाथ वर्मा जी को राम मनोहर ने कहा कि उस भगवतिया को खोजकर लाइए। 


जिसके बाद उन्होंने भगवतिया देवी को लाया और वो 1962 में बेलागंज से चुनाव लड़ी। नीरज कुमार ने कहा कि क्या उस समय लालू जी थे? भगवतिया देवी को खोजने लालू जी गये थे क्या? नीरज कुमार ने कहा कि कल ही सदन से यह बात बोली गयी थी। भगवतिया देवी इमामगंज से 1967 और 1972 में चुनाव लड़ी थी और 1977 में वो जीत हासिल की थी। जननायक कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में उन्होंने चुनाव जीता। जननायक ने ही उनको सम्मान दिया था। जननायक की विरासत को आरजेडी हड़पना चाहती है। 


कहते हैं कि लालू ने भगवतिया को पहचान दिया जबकि सच यह है कि जननायक ने भगवतिया को सम्मान दिया। नीरज कुमार ने लालू से कहा कि कभी गलती से नहीं बोलियेगा कि भगवतिया को हमने राजनीति में लाया था। विपक्ष पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि एगो नेताजी सदन में यह कह रहे थे कि 2005 के बाद कुछ हुआ था?.. हम पूछते हैं 2005 के पहले बिहार म्यूजियम, बापू टावर, बापू सभागार बना था। सभ्यता द्वार का नाम जानते थे। अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी, नालंदा विश्वविद्यालय और पटना का मरीन ड्राइव बना था। 


नीरज कुमार ने राजद नेताओं से कहा कि आपके नेताजी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आजकल दो जगह खूब जाते हैं। पहला महुआ बाग और दूसरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट मरीन ड्राइव जरूर जाते हैं। मरीन ड्राइव जाकर हवा लेते हैं। नीरज कुमार ने कहा कि हमको ऐसा लगता है कि मरीन ड्राइव जाकर नीतीश कुमार के बारे में यह बात जरूर बोलते होंगे कि हमारा राजनीतिक मतभेद कुछ भी हो लेकिन नीतीश कुमार ने शानदार मरीन ड्राइव जरूर बना दिया। हालांकि इस दौरान लालू अपनी पीड़ा भी व्यक्त करते होंगे कि मरीन ड्राइव तो बन गया लेकिन वहां जमीन नहीं ले पाए लालू यह दुख भी व्यक्त करते होंगे।