Lalu Prasad Yadav: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है, जहां आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानकर बिगड़ गई है। उन्हें पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।



बताया जा रहा है कि वह असहज महसूस कर रहे थे और तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आईजीआईएमएस में भर्ती होने के बाद विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं।



बता दें कि लालू प्रसाद यादव पहले से ही किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। सिंगापुर में उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट कराया गया था। इसके अलावा उन्हें मधुमेह (शुगर) की भी समस्या है। डॉक्टर उनकी सभी स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए उपचार कर रहे हैं।