BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
24-Sep-2024 11:30 AM
By First Bihar
DESK: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। विभिन्न दलों के उम्मीदवार जनसभाओं के जरिए लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश में लगे हुए हैं। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद के दामाद चिरंजीवी राव भी रेवाड़ी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। हरियाणा की एक चुनावी सभा में चिरंजीवी का भारी विरोध हुआ है और लोगों ने गो बैक के नारे भी लगाए हैं।
दरअसल, लालू प्रसाद के दामाद चिरंजीवी राव रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के गिंदोखर गांव में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। जैसे ही चिरंजीवी राव सभा को संबोधित करने लगे भीड़ के बीच से कुछ युवक चिरंजीवी गो बैक के नारे लगाने लगे। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। युवक उनके द्वारा क्षेत्र में किए विकास कार्यों का हिसाब मांग रहे थे।
गांव के युवक लालू के दामाद चिरंजीवी राव से विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछने लगे। इसके बाद माहौल गरमा गया और धक्कामुक्की शुरू हो गई। फजीहत होता देख वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवकों को वहां से धक्का मारकर निकाल दिया। इस दौरान कार्यक्रम में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। युवकों का आरोप था कि पांच साल तक उन्होंने इस इलाके की उपेक्षा की।
युवकों का आरोप था कि चिरंजीवी राव 2019 में चुनाव जीतने के बाद पहली बार साल 2023 में इस गांव में आए थे और एक कच्चे रास्ते का शिलान्यास कर वापस चले गए और दूसरी बार तब आए जब फिर से उन्हें वोट मांगना था। अभी तक उस सड़का का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इस बाबत चिरंजीवी ने कहा है कि, मेरा काम पैसा दिलवाने का था, हमारी सरकार नहीं है। सरकार बनी तो बनवा दिया जाएगा।